BJP ने राहुल गांधी के बिहार दौरे को बताया 'पिकनिक', कांग्रेस का पलटवार

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर बिहार सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "ऐसा कहा जाता है कि जब सड़कें सूनी हो जाती हैं तो संसद आवारा हो जाता है। इसलिए लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरना जरूरी है।"

Rahul Gandhi News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पटना दौरे को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी के आरोपों पर निशाना साधा और उनकी तुलना पिकनिक मनाने वालों से की। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि वे बिहार में पिकनिक मनाने आए थे।

rahul gandhi

राहुल गांधी (फोटो: PTI)

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी के दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा, "राहुल गांधी पिकनिक मनाने आए थे। बिहार की समस्या से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें बिहार के विकास से कोई मतलब नहीं है। राहुल गांधी के नेतृत्व में जब कांग्रेस पार्टी ने 99 सीटें जीती थीं तो उनको लगा कि पूरा देश जीत लिया। मैं इतना ही कहूंगा कि लोकतंत्र है और यहां जनता का आशीर्वाद चाहिए। गांधी परिवार का राजतंत्र खत्म हो गया है और लोकतंत्र में जनता सरकार तय करती है।"

End of Feed