पटना

Bihar Weather Today: बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में झमाझम बरसेंगे मेघ: IMD ने बताया

Bihar Weather Today: बिहार में बारिश का दौर जारी है। कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो रही है। बारिश के चलते प्रदेश का मौसम सुहावना बना हुआ है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल रही है। आइए आपको बताएं आज किन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Image

बिहार में भारी बारिश का अलर्ट

Bihar Weather Today: बिहार में मानसून सक्रिय है। कुछ जिलों में झमाझम बारिश हो रही है तो वहीं अधिकतर जिलों में हल्की बारिश दर्ज की जा रही है और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने मौसमी गतिविधियों को देखते हुए बिहार में अगले दो दिन तक हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल रही है। इस दौरान कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। बता दें कि बक्सर में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंगा के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा लोगों से सावधानी बरतने और सतर्क रहने की अपील की गई है। आइए आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल -

बिहार के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के अररिया, बक्सर, रोहतास, गोपालगंज, सिवान, सारण, मधुबनी और किशनगंज में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी है। तेज बारिश के साथ यहां हवाएं चलने की संभावना है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहावना बना रहेगा।

इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, भोजपुर, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, बांका, जमुई, लखीसराय, मुंगेर, शेखपुर, नवादा,नालंदा, गया, जहानाबाद, औरंगाबाद, कैमूर और अरवल में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका के साथ बूंदाबांदी और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

आगामी दिनों में इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में भी बिहार में बारिश का दौर जारी रहेगा। विभाग ने बताया कि 11 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर और मधुबनी, गोपालगंज, सिवान, सारण में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 12 अगस्त को मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, सीतामढ़ी, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में बारिश होने का अनुमान है। 13 अगस्त को सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, सुपौल, अररिया, पूर्णिया और किशनगंज में बारिश और 14 अगस्त को मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सारण, वैशाली, भोजपुर और बक्सर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article