Bihar Weather Today: बारिश बनी मुसीबत, कहीं वज्रपात तो कहीं बाढ़ के आसार; बिहार के 34 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Bihar Weather Today: बिहार में मानसून किसी आफत से कम नहीं है। यहां बारिश जानलेवा बन गई है। कई इलाकों में नदियां उफान पर हैं और बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। इस बीच मौसम विभाग ने 34 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार में जारी बारिश का सिलसिला
  • 34 जिलों में जारी ऑरेंज अलर्ट
  • नदियां उफान पर

Bihar Weather Today: बिहार में मानसून एक्टिव मोड में है। यहां अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। यहां बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। गोपालगंज सहित कई इलाके बाढ़ से प्रभावित है। कुछ दिन पहले गंडक नदी में आई बाढ़ के कारण गोपालगंज के 22 गांव प्रभावित हुए। बाढ़ और जगह-जगह जलजमाव के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। जहां एक तरफ भारी बारिश के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। वहीं दूसरी तरफ लगातार हो रही बारिश किसी आफत से कम नहीं है। भारी बारिश के कारण कई लोगों की जान पर बन आई है।

Bihar Weather Today

बिहार का मौसम

मौसम विभाग ने भारी बारिश के साथ बिहार के कई स्थानों पर वज्रपात यानी आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। बाढ़ और वज्रपात की स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों को आवश्यकता न होने पर घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है साथ ही पेड़ के नीचे खड़े होने के लिए भी मना किया गया है। मौसम केंद्र पटना ने बिहार के 34 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आइए आपको बताएं कैसा रहेगा बिहार में मौसम का हाल -

End of Feed