Bihar Weather Today : बिहार में गर्मी से बिगड़े हालात, लू ने तोड़ा रिकॉर्ड, तापमान पहुंचा 44 डिग्री पार

Heatwave in Bihar : बिहार में गर्मी और लू का कहर जारी है। राज्य के कई जिलों में पारा 43 डिग्री के पार चला गया है। आइये जानते हैं कि आने वाले दिनों में तापमान में और कितनी बढ़ोतरी होगी?

Heatwave in Bihar : बिहार में भीषण गर्मी और लू जारी रहने के साथ सोमवार को राज्य के 17 स्थानों पर तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले दिनों में बिहार के कई हिस्सों में भीषण गर्मी जारी रहेगी।बिहार के शेखपुरा जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। अनुमान है कि आने वाले दिनों में यही तापमान 4 डिग्री या उससे भी ऊपर जाएगा। मौजूदा समय में राज्य में बड़ी संख्या में लोग बीमारियों का शिकार हो रहे है। खासकर डायरिया के मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। लिहाजा, डॉक्टर धूप से बचने नियमित पानी पीने और जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं।

End of Feed