26 September बिहार का मौसम: आज 13 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, दुर्गा पूजा पर भी बरसेंगे बादल; जानें क्या है IMD का पूर्वानुमान

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा)26-September-2025 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में मानसून की वापसी का समय भले ही आ चुका हो लेकिन फिलहाल बारिश की संभावना कम नहीं हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को राज्य के 13 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज बिहार का मौसम।

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 26-September-2025: मानसून की वापसी का समय आ चुका है लेकिन बिहार में अभी इसकी रफ्तार धीमी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी शुक्रवार को राज्य के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। इस बीच उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी और अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

bihar weather today

बिहार में आज भी होगी बरसात

13 जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने पटना, जहानाबाद, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर और खगड़िया में यलो अलर्ट घोषित किया है। इन जिलों में अगले दो दिनों तक रुक-रुककर तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

End of Feed