पटना

Bihar Weather: बिहार के 20 जिलों में आज IMD का अलर्ट, भागलपुर समेत 4 शहरों में होगी तेज बारिश

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 24-September-2025 पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, गया में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में आज 20 जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान किशनगंज, भागलपुर, बांका और जमुई में तेज बारिश के साथ ठनका गिरने की भी चेतावनी दी गई है।

Image

बिहार में आज बारिश का अलर्ट (AI Image)

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 24-September-2025: बिहार के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी यहां बारिश हो रही है, तो कभी चिलचिलाती धूप गर्मी बढ़ा रही है। फिलहाल प्रदेश में कुछ हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है। मंगलवार को बिहार के 4 जिलों में जोरदार बारिश हुई। आज भी मौसम विभाग ने 20 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 4 जिलों में तेज बारिश होने की भी चेतावनी जारी की गई है। शेष 18 जिलों में आज मौसम साफ रहने वाला है और तेज धूप भी निकलेगी।

बिहार के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज किशनगंज, भागलपुर, बांका और जमुई में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने का अलर्ट है। साथ ही बादल गरजने और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा सुपौल, अररिया, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, बेगूसराय, मुंगेर, पटना, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, गया और जहानाबाद में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

पटना समेत 4 जिलों में हुई तेज बारिश

बिहार में पिछले 24 घंटों में कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। इस दौरान प्रदेश की राजधानी पटना समेत 4 जिलों में तेज बारिश हुई। पटना में दोपहर 12 बजे के बाद अचानक मौसम में बदलाव हुआ और बारिश शुरू हो गई। कुछ घंटों की बारिश में ही कई इलाकों में जलभराव हो गया। पटना के साथ ही औरंगाबाद, जहानाबाद और गोपालगंज में भी मंगलवार को जोरदार बारिश हुई। इस दौरान बिहार का सबसे गर्म जिला पश्चिम चंपारण रहा, जहां का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article