बिहार का मौसम 23-July-2025: बिहार में मानसून की बेरुखी से हाल बेहाल, IMD ने बताया, बढ़ी उमस से कब मिलेगी राहत

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 23-July-2025 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में मानसून की कमजोर चाल से लोगों और किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य में अब तक 43% कम बारिश दर्ज की गई है, जिससे सिंचाई पर असर है। हालांकि मौसम विभाग ने जल्द ही मौसम बदलने की संभावना जताई है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज बिहार का मौसम।

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 23-July-2025: बिहार में पिछले कुछ दिनों से मानसून की बेरुखी ने आम लोगों के साथ-साथ किसानों की भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राज्य में लगातार तेज धूप, उमस और तापमान में बढ़ोतरी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। हालांकि मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है बहुत जल्द राज्य में मानसूनी बारिश फिर से सक्रिय हो सकती है।

bihar weather 23 july ka mausam patna buxar chapra bhagalpur

बिहार में कब आएगी बारिश

मानसून में भी बारिश कम

राज्य में अब तक 43% कम बारिश रिकॉर्ड की गई है, जिससे खासकर किसान वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित है। बारिश के अभाव में खेतों की सिंचाई के लिए उन्हें पंपिग सेट और बाकी साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। मंगलवार को भी राज्य के कई हिस्सों में बहुत कम बारिश देखने को मिली। दरभंगा में मात्र 15 मिमी, जबकि गया, पूर्णिया, वैशाली और दरभंगा के अन्य हिस्सों में 5 मिमी से भी कम बारिश रिकॉर्ड की गई। राज्य के कई जिलों में एक बूंद पानी भी नहीं बरसी, जिससे गर्मी और सूखे की स्थिति और गंभीर हो गई है।

End of Feed