Bihar Weather Forecast: बिहार में झमाझम बारिश, गर्मी की छुट्टी; जानें आपके शहर में कब आएगा मानसून

Bihar Weather Today: बिहार में गर्मी और हीटवेव का सितम झेल रहे लोगों को बारिश की बूंदे राहत देने वाली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। हांलाकि, कहीं-कहीं भीषण गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आइये जानते हैं बिहार में आज मौसम कैसा रहने वाला है?

Bihar Weather Today: उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप जारी है। दिल्ली से लेकर यूपी और बिहार में लू का कहर देखने को मिल रहा है। अब लू के साथ उमस भी परेशान कर रही है। आलम यह है कि दिन हो रात लोग बेचैन नजर आ रहे हैं। इसी प्रकार का हाल बिहार की राजधानी पटना समेत पूरे राज्य में देखने को मिल रहा है। लोग आग उगलती गर्मी के प्रकोप को झेल रहे हैं। प्रचंड गर्मी और हीटस्ट्रोक से अबतक कई लोगों जान भी जा चुकी है। आईएमडी का कहना है कि बुधवार को राज्य के दक्षिण भाग के जिलों पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद में लू का कहर जारी रहेगा। मौसम की दुश्वारियां झेल रहे लोगों को अब बस बारिश से राहत की उम्मीद नजर आ रही है। अब मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। IMD के मुताबिक, अगले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में मानसून की एंट्री हुई है, जिससे कहीं भारी तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। तो आइये जानते हैं आज कहां मौसम मेहरबान होने वाला है?

इन जिलों में बारिश के आसार

बिहार में मानसून के पहुंचते ही गर्मी से राहत के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में राज्य के अधिकतर हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा बारिश ने किशनगंज में राहत पहुंचाई है। आईएमडी के मुताबिक, उत्तर पूर्व के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका और दक्षिण पूर्व भाग के जमुई, मुंगेर, खगड़िया, दरभंगा, मधुबनी के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं। खासकर, किशनगंज में तेज हवाओं के साथ आसमान से बिजली कड़कने और पानी गिरने की संभावना व्यक्त की गई हैं।

End of Feed