पटना

Patna Airport Bomb Threat: पटना एयरपोर्ट को मिली बम की धमकी, हवाई अड्डे की सुरक्षा बढ़ाई गई

पटना एयरपोर्ट पर बम की धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसके बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पटना एयरपोर्ट के निदेशक ने बताया कि हमें ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली है। बता दें कि ऐसी धमकी भरा ईमेल वडोदरा एयरपोर्ट को भी मिला है। बम की धमकी मिलने के बाद जांच शुरू की गई।

Image

पटना एयरपोर्ट।

Photo : Twitter

Patna Airport Bomb Threat: बिहार के पटना एयरपोर्ट को बम की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं, बम की धमकी ईमेल के जरिए दी गई है। पटना एयरपोर्ट के निदेशक ने बताया कि हमें ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली है।

वडोदरा एयरपोर्ट को भी मिली धमकी

इससे पहले वडोदरा एयरपोर्ट अथॉरिटी को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई, जिसके बाद सीआईएसएफ से लेकर लोकल पुलिस ने एयरपोर्ट पर जांच शुरू की।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article