पटना एयरपोर्ट से सिवान लौटते समय भीषण हादसा, टक्कर में चकनाचूर हुई कार; 3 की मौत

बिहार में पटना एयरपोर्ट से सिवान लौटते समय एक कार हादसे का शिकार हो गई। गोरयाकोठी थाना इलाके के अफराद मोड़ पर एक वाहन ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए और तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Siwan Accident: बिहार के सिवान में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा सीवान जिले में गोरयाकोठी थाना इलाके के अफराद मोड़ के पास हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह भीषण हादसा सुबह 6:30 बजे हुआ, जब एक कार की जोरदार टक्कर एक वाहन से हुई, जिसमें कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। इस दौरान कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Accident

सिवान में भीषण हादसा

कार से मिला एक पासपोर्ट

मिली जानकारी के अनुसार, कार सवार लोग पटना एयरपोर्ट से किसी परिचित को लेने के लिए गए थे, जब वे पटना एयरपोर्ट से सिवान की ओर लौट रहे थे तो कार गोरयाकोठी थाना इलाके के अफराद मोड़ पर एक वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीन लोगों की मौत हो गई। कार से एक पासपोर्ट भी मिला है, जिस पर अबरार नाम लिखा हुआ है। पुलिस पासपोर्ट के आधार पर मृतकों की पहचान करने में जुट गई है। हालांकि, अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

End of Feed