पटना

पूर्णिया में दर्दनाक हादसा, तार टूटकर खेत में गिरा, धान रोपाई कर रहीं 4 महिलाओं की मौत

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 28, 2023, 09:59 AM IST

पूर्णिया में बड़ा हादसा हुआ है। यहां टीकापट्टी थाने के गोड़ियर गांव में 11 केवी बिजली का तार गिरने से खेत में काम कर रही 6 महिलाएं करंट की चपेट में आ गईं।

Image

Death in Purnia

Photo : iStock

Purnia Tragedy: पूर्णिया के टीकापट्टी थाना अंतर्गत ग्राम गोड़ियर बहियार में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां बिजली का करंट लगने से धान रोपाई कर रही चार महिलाओं की मौत हो गई है। इस घटना में दो लोग झुलसे भी हैं। सरकार ने कहा है कि मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा। झुलसे लोगों के निशुल्क इलाज की समुचित व्यवस्था की जाएगी।

पूर्णिया में बड़ा हादसा हुआ है। यहां टीकापट्टी थाने के गोड़ियर गांव में 11 केवी बिजली का तार गिरने से खेत में काम कर रही 6 महिलाएं करंट की चपेट में आ गईं। इसमें 4 महिला मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 2 महिलाएं बुरी तरह झुलस गईं। इन्हें इलाज के लिए रूपौली रेफरल अस्पताल भेजा गया है।

घटना के संबंध में धमदाहा एसडीपीओ रमेश कुमार ने बताया कि ये सभी महिलाएं खेत में धान की रोपाई कर रही थीं। तभी तार टूटकर खेत में गिर गया जिससे खेत में पानी होने के कारण करंट फैल गया। इस करंट की चपेट में 6 महिला मजदूर आ गईं, जिनमें से 4 की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायलों का इलाज रूपौली रेफरल अस्पताल में चल रहा है। मजदूरों के शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेजा गया है। घटना के बाद से लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों ने जमकर हंगामा किया और सरकार से मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग की।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडल author

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर... और देखें

End of Article