Bihar Weather: बिहार में बारिश बनी आफत; अगले 5 दिन तक घिरे रहेंगे बदरा, बिजली-जलभराव का खतरा बरकरार

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 31 July 2025 पटना, मुजफ्फरपुर , भागलपुर और गया में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में एक बार फिर मौसम ने खतरे की घंटी बजा दी है। राज्य में 5 अगस्त तक भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। खासकर उत्तर बिहार में बाढ़ और जलजमाव की आशंका ने चिंता बढ़ा दी है। वहीं, लंबे समय से सूखा झेल रहे जिलों के लिए यह बारिश उम्मीद की किरण बन सकती है। ऐसे में यहां देखिए बिहार के मौसम का हाल।

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 31 July 2025: बिहार एक बार फिर भीषण बारिश की चपेट में आने वाला है। हालांकि मॉनसून ने अब अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है, जिससे अगले कुछ दिन राज्य के लोगों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। मौसम विभाग का कहना कि, आगामी 5 अगस्त तक पूरे राज्य में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है। खासतौर पर उत्तर बिहार में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है, जिससे बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। गया, नवादा, जमुई, मुंगेर, भागलपुर और बांका जैसे जिलों में भी मूसलधार बारिश के संकेत मिले हैं। इसके अलावा बिजली गिरने, जलजमाव और बाढ़ की आशंका ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।

Bihar Weather Today

बिहार में आज के मौसम का हाल

ऐसे में प्रशासन ने अलर्ट मोड में आते हुए आम जनता से पूरी सतर्कता बरतने की अपील की है। हालांकि कुछ ऐसे जिले जो अब तक सूखे की स्थिति में थे, उनके लिए यह बारिश राहत लेकर आई है। आज भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल में अति भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं पटना, गया, पश्चिम चंपारण, सारण समेत दक्षिण-मध्य और उत्तर-पश्चिम बिहार के 13 जिलों में भी कई स्थानों पर तेज बारिश के आसार हैं। बाकी 19 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मध्य भारत में सक्रिय हुए निम्न दबाव के क्षेत्र ने दक्षिण-पश्चिमी मानसून को और भी अधिक सक्रिय कर दिया है। इसका असर बिहार में साफ तौर पर दिखेगा, जहां अगले कुछ दिनों तक बारिश से राहत की कोई संभावना नहीं है।

End of Feed