Bihar Weather: बिहार में धीमा पड़ा मानसून; बादलों की आवाजाही के बीच इन जिलों में गरज के साथ हल्की बौछारों के आसार

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10 July पटना, मुजफ्फरपुर , भागलपुर और गया में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में मानसून की धीमी रफ्तार के चलते कई जिलों में बारिश की भारी कमी देखने को मिली रही है। हालांकि, राजधानी पटना में बुधवार को दिनभर उमस भरी गर्मी के बाद रात को जोरदार बारिश ने कुछ राहत जरूर दी है। वहीं, कई जिलों में आज गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10 July 2025: बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को मौसम ने अलग रंग दिखाया। दिन में जहां उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे, वहीं रात करीब नौ बजे जोरदार बारिश ने राहत पहुंचाई। पूरे दिन बादलों की आवाजाही बनी रही जिसका कारण झारखंड की ओर बना एक सिस्टम बताया जा रहा है। इस बारिश से राजधानी समेत वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीवान और आसपास के जिलों में लोगों को कुछ हद तक राहत मिली। अब तक पटना में 15 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

Bihar Weather Today

बिहार में आज का मौसम

हालांकि, राज्य में इस समय मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। इधर-उधर हो रही छिटपुट बारिश के बावजूद उमस भरी गर्मी का असर बना हुआ है। IMD पटना के मुताबिक गुरुवार को पटना और आसपास के इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं और कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बिहार के करीब 20 जिलों में बारिश की भारी कमी दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा सहरसा में, जहां सामान्य के मुकाबले 90% से भी कम बारिश हुई है। इसके अलावा सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, मधेपुरा, पूर्वी चंपारण और समस्तीपुर जैसे जिलों में भी बारिश की 50% से 90% तक की कमी देखी जा रही है।

End of Feed