पटना

Tejpratap Yadav Helth: तेजप्रताप यादव की तबीयत बिगड़ी, सीने में तेज दर्द के बाद ICU में भर्ती

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jul 20, 2023, 09:27 AM IST

Tejpratap Yadav Hospitalized: तेजप्रताप यादव बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं बताया जा रहा कि तेजप्रताप को पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

Image

तेजप्रताप यादव की तबीयत बिगड़ी, सीने में तेज दर्द

Photo : ANI

Tejpratap Yadav Health News: बिहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है बताया जा रहा कि बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री और लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई, उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई है जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद पटना के मेडिवर्सल अस्पताल में उन्हें भर्ती किया गया। उनकी एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें तेजप्रताप यादव बेड पर लेटे दिख रहे थे, जबकि डॉक्टर उनका हाल-चाल जान रहा था।

अचानक हुआ सीने में तेज दर्द

बुधवार की देर शाम तेज प्रताप यादव अपने आवास पर थे इसी दौरान उनके सीने में दर्द हुआ दर्द ज्यादा तेज होता देख उन्हें पास के ही कंकड़बाग स्थित मेडिवर्सल हॉस्पिटल में ले जाया गया।

तेजप्रताप यादव को बिहार का स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था

इससे पहले जब महागठबंधन की सरकार बनी थी तब तेजप्रताप यादव को बिहार का स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था इससे पहले वो बिहार की महुआ सीट से विधायक चुने गए थे लालू यादव के दो बेटे और सात बेटियां हैं।
रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article