पटना

Bihar: खुशखबरी! 4 लाख महिलाओं को ऑफिस के पास मिलेगा घर, नीतीश सरकार का बड़ा तोहफा

बिहार सरकार ने महिलाओं को लाभ देने के लिए एक योजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत महिला कर्मचारियों को उनके कार्यक्षेत्र के पास आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Image

चार लाख महिलाओं को बिहार सरकार का बड़ा तोहफा

बिहार सरकार ने महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण योजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत वर्किंग वुमेन को उनके ऑफिस के करीब आवास सुविधा प्रदान की जाएगी। यह फैसला बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में राजधानी पटना में हुई कैबिनेट बैठक के दौरान लिया गया है। बता दें कि इस बैठक में 22 अन्य एजेंडों पर चर्चा की गई है।

किसे मिलेगा योजना का लाभ

जानकारी के अनुसार, महिलाओं को लाभ देने के लिए बिहार सरकार द्वारा चलाई गई इस योजना का लाभ 4 लाख महिला कर्मचारियों को होगा। मुख्य तौर पर इसका लाभ शिक्षिकाओं, महिला पुलिसकर्मियों और पंचायत से सचिवालय तक कार्यरत महिलाओं को मिलेगा। बिहार सरकार की कैबिनेट बैठक में एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसमें पंचायती राज विभाग में 8093 निम्नवर्गीय लिपिक पदों का सृजन और कृषि विभाग में 14 नए पदों का निर्माण किया जाएगा।

9 जनजातियों को मिलेगा पीएम आवास योजना का लाभ

कैबिनेट बैठक में पीएम-जनमन योजना के तहत बिहार के एसटी वर्ग में शामिल 9 जनजातियों को पीएम आवास योजना-ग्रामीण का लाभ मिलेगा। इसके अलावा बिहार की राजधानी पटना के लोकनायक जेपी नारायण अस्पताल में स्पोर्ट्स इंजरी इकाई की स्थापना भी की जाएगी। इस योजना के कार्यान्वयन के लिए हर जिले में एक 5 सदस्यीय समिति बनाई जाएगी। जानकारी के अनुसार, इस 5 सदस्यीय समिति की अध्यक्षता जिला मजिस्ट्रेट द्वारा किया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह समिति निजी मकारों को चिन्हित करेगी और लीज एग्रीमेंट तैयार करवाएगी। ताकि यहां रहने वाली महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article