पटना

गंगा के उफान में डूबा बेगूसराय! सैकड़ों लोग बेघर-खेत खलिहान डूबे, गांवों में खाने-पीने और चारे की भी किल्लत

बेगूसराय जिले में गंगा नदी के जलस्तर बढ़ने से गंभीर बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। चमथा दियारे की सभी पांच पंचायतें जलमग्न हैं, जिससे सैकड़ों लोग बेघर और बेरोजगार हो गए हैं। रिंग बांध में रिसाव, खाने-पीने की कमी और मवेशियों के चारे की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। प्रशासन और राजनीतिक दल राहत कार्यों में लगे हुए हैं।

Image

बाढ़ की चपेट में बेगुसराय (AI Image)

Begusarai Flood in Bihar: गंगा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी ने बिहार के बेगूसराय जिले में बाढ़ का गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। चमथा दियारे की सभी पांच पंचायतें पानी में डूब गई हैं। यहां करीब 3 से 5 फीट पानी भर गया है। ऐसे में स्थानीय लोगों के सामने भोजन, रोजगार और मवेशियों के चारे की भारी किल्लत खड़ी हो गई है।

दिहाड़ी मजदूरों को कई दिनों से नहीं मिला रोजगार

रिंग बांध में आए रिसाव ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है। बाढ़ नियंत्रण विभाग ने रिसाव को रोकने के लिए मिट्टी की बंद बोरियों का सहारा लिया। प्रभावित परिवार ऊंचे स्थलों पर शरण ले रहे हैं, वहीं मवेशियों के चारे के लिए लोग परेशान होकर इधर-उधर भटक रहे हैं। दिहाड़ी मजदूरों की स्थिति सबसे खराब है, क्योंकि पिछले 15-20 दिनों से उन्हें कोई रोजगार नहीं मिल रहा है।

21,697 परिवार जीआर सूची में शामिल

सरकार ने बाढ़ प्रभावित 21,697 परिवारों को जीआर की सूची में शामिल किया है। बीडीओ अनुरंजन कुमार ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और स्वास्थ्य शिविरों की स्थापना के निर्देश दिए। इसके अलावा, सामुदायिक किचन, पशुचारा वितरण और चापाकल की जरूरत वाले स्थानों की पहचान की गई है। स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी राहत कार्यों में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article