बिहार के मोतिहारी जिले के राजेपुर में एक जीजा ने अपने साले शुभम कुमार को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद जख्मी बेटे के पिता ने दामाद समेत 2 अन्य लोगों के खिलाफ मामला पुलिस में दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और जांच की जा रही है।
दूसरा शादी का विरोध कर रहा था साला, जीजा ने पिस्तौल निकाल मार दी गोली
घटना शनिवार देर शाम की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, आरोपी अभय कुमार ने हाल ही में एक विधवा महिला से शादी की थी, जिसके बाद से पूरे परिवार में विवाद उत्पन्न हो गया। इसके बाद शनिवार को अभय कुमार अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर शुभम के घर पहुंचा। इस दौरान दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ और अभय कुमार न शुभम पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित को परिवार ने इलाज के लिए तुरंत मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। गोली मारने के बाद आरोपी अभय कुमार मौके से फरार हो गया। बता दें कि शुभम की स्थिति अब सही है, इलाज के बाद सोमवार को उसे घर भेज दिया गया है।
आरोपी की तलाश में आरोपी गिरफ्तार
शुभम की मां चित्रलेखा देवी आंगनबाड़ी सेविका के तौर पर काम करती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि अभय कुमार की शादी के बाद हुए विवाद की जानकारी दी। पुलिस ने परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि अभय कुमार पर कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अलग-अलग स्थान पर आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।
