बिहार के दरभंगा, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और गया में शुरू होगी मेट्रो सेवा, कैबिनेट ने दी सैद्धांतिक मंजूरी

बिहार कैबिनेट ने राज्य के चार शहरों को बड़ी सौगात दी है। बिहार के चार जिलों में मेट्रो सेवा की शुरुआत की जाएगी, जिसे कैबिनेट ने सैद्धांतिक मंजूरी दी है। बता दें कि पटना में मेट्रो सेवा की शुरुआत होने वाली है। पटना के अलावा दरभंगा, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और गया में मेट्रो की शुरुआत होगी।

Bihar Cabinet Decision: बिहार में सीएम नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक बुलाई। कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। बैठक में कुल 22 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक में बिहार के चार शहरों को बड़ी सौगात दी गई है। इनमें मुजफ्फरपुर, गया, दरभंगा और भागलपुर में मेट्रो रेल सेवा शुरू करने को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई। इन शहरों में मेट्रो चलाई जाएगी, जिसे मंजूरी दी गई।

metro in bihar

सांकेतिक फोटो।

पटना के बाद चार और शहरों में मेट्रो

बता दें कि बिहार की राजधानी पटना में जल्द ही मेट्रो सेवा शुरू होने वाली है। पटना में मेट्रो का काम काफी तेजी से चल रहा है। इसी बीच राज्य सरकार ने चार अन्य शहरों के लिए मेट्रो सेवा को स्वीकृति दी है। बताया गया है कि जल्द ही इसका डीपीआर तैयार किया जाएगा और फिर इस पर काम आगे बढ़ेगा।

End of Feed