Bageshwar Baba:बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को लेकर बोले तेजप्रताप यादव, कहा-'हम कोई बाबा आबा टाबा को नहीं जानते'

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated May 16, 2023, 08:22 PM IST

Tejpratap Yadav on Bageshwar Dham Baba: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पटना दिव्य दरबार को लेकर बिहार सरकार के मंत्री तेजप्रताप यादव से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कोई बाबा आबा टाबा को हम नहीं जानते हैं।

Tejpratap Yadav on Bageshwar Dham Baba

तेजप्रताप यादव से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कोई बाबा आबा टाबा को हम नहीं जानते हैं

Bageshwar Dham Baba in Patna Bihar:बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) पर बिहार सरकार के मंत्री और लालू प्रसाद के बड़े लाल तेजप्रताप यादव (Tejpratap Yadav) ने फिर से निशाना साधा है, उनका कहना है कि हम कोई बाबा आबा टाबा को नहीं जानते हैं। दरअसल तेजप्रताप यादव से दिव्य दरबार और हनुमंत कथा को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कौन है ये बाबा, हम कोई बाबा आबा टाबा को नहीं जानते हैं।

तेज प्रताप यादव ने कहा कि हम और हमारा परिवार सिर्फ देवरहा बाबा को जानते हैं, असली बाबा देवरहा बाबा थे और उनके जैसे कोई बाबा नहीं हुआ, वह बाबा 400 साल जिंदा रहे थे इसलिए हम लोग देवरहा बाबा को मानते हैं, उन्हीं के आशीर्वाद से हमारा जन्म हुआ है।

End of Feed