पटना

Kishanganj News: विजिलेंस टीम ने अमीन को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

बिहार के किशनगंज के दौला पंचायत के अमीन निरंगजन कुमार को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अधिगृहित भूमि के मुआवजे के लिए 2 लाख रुपये की मांग की थी।

Image

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई तेज (फोटो - Canva)

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। निगरानी विभाग ने हाल ही में किशनगंज में एक सरकारी कर्मचारी (अमीन) निरंजन कुमार को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। निरंजन कुमार ने एक व्यक्ति, मोहम्मद अजमेर आलम, से उनकी जमीन के मुआवजे के लिए ₹2 लाख की मांग की थी।

प्रमोद कुमार के ठिकानों पर छापेमारी

पीड़ित की शिकायत पर, निगरानी विभाग ने इस मामले की जांच की और 9 जुलाई को निगरानी थाना कांड संख्या 50/25 के तहत मामला दर्ज किया गया कार्रवाई करते हुए अमीन को बस स्टैंड के पास से पकड़ा। इस कार्रवाई का नेतृत्व निगरानी डीएसपी संजय कुमार ने किया। इसके अलावा, आर्थिक अपराध इकाई ने एक इंजीनियर, प्रमोद कुमार, के ठिकानों पर भी छापेमारी की।

इस कार्रवाई का नेतृत्व निगरानी डीएसपी संजय कुमार ने किया। इसके अलावा, आर्थिक अपराध इकाई ने एक इंजीनियर, प्रमोद कुमार, के ठिकानों पर भी छापेमारी की। प्रमोद कुमार पर आरोप है कि उन्होंने अपनी कानूनी कमाई से 309% ज्यादा की संपत्ति जमा की है। यह छापेमारी पटना, सहरसा और सीतामढ़ी में एक साथ छह जगहों पर की जा रही है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई में, स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने खगड़िया में मद्य निषेध विभाग के डीएसपी अभय प्रसाद यादव के घर पर भी छापा मारा है। यह छापेमारी भी उनकी आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले में की गई है। हालांकि, अभी तक इस छापेमारी में क्या बरामद हुआ है, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article