पटना

बंद रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक के नीचे से जबरिया निकाल ली कार, बिहार का मामला-Viral Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 22, 2023, 07:04 PM IST

रेलवे फाटक पर जब कोई ट्रेन पास हो रही हो तो रूककर इंतजार किया जाता है, लेकिन कई लोग उतावलापन दिखाते हैं, कई बार तो लोगों की जान पर भी बन आती है।

Image

बिहार में एक शख्स रेलवे के बंद फाटक पर अपनी कार को जबरन निकालने की कोशिश करता दिख रहा है

जल्दबाजी और उतावलापन किसी के लिए भी अच्छा नहीं होता है, कई बार ऐसे काम से लोगों की जान पर बन आती है, बिहार से एक मामला सामने आया है, ये मामला एक रेलवे क्रॉसिंग का है जहां एक शख्स रेलवे के बंद फाटक पर अपनी कार को जबरन निकालने की कोशिश करता दिख रहा है और वो इसमें कामयाब भी हो जाता है।

ऐसे ही कार चालक का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने जल्दबाजी के चक्कर में जान जोखिम में डाल दी, सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि कैसे एक शख्स रेलवे क्रॉसिंग के गेट बंद होने के बावजूद गाड़ी को उसके नीचे से निकाल रहा है।

गैंगमैन ने उसकी कार की नंबर प्लेट की फोटो खींच ली

वहीं उसकी इस कोशिश पर गैंगमैन ने उसकी कार की नंबर प्लेट की फोटो खींच ली लेकिन वो शख्स रेलवे बैरियर के नीचे से अड़ाकर जबरन अपनी कार निकाल ले गया।सीसीटीवी फुटेज के अनुसार यह घटना 16 सितंबर की दोपहर की है मगर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि मामला कहां का है।

वीडियो साभार- Bihar_se_hai_twitter

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें