पटना

विधायक के नाम पर 2 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल; किसने रची थी साजिश?

बिहार के पटना में बैटरी व्यवसायी से एक विधायक के नाम पर रंगदारी मांगने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि कॉल्स पर रंगदारी नहीं देने पर उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।

Image

विधायक के नाम पर रंगदारी मांगने वाले गिरफ्तार

पटना : शहर के चित्रगुप्त नगर थाना में 23 नवंबर को बैटरी कारोबारी आशीष कुमार से रंगदारी मागी गई थी। आरोप है कि 2 करोड़ की रंगदारी नहीं देने पर बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गई थी। सबसे बड़ी बात एक विधायक का नाम लेकर रंगदारी की डिमांड की जा रही थी। इस सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के मुताबिक, बैटरी कारोबारी के घर पर ड्राइवर विक्की कुमार ने ही यह पूरा प्लान किया था और दो अपने सहयोगियों से मिलकर तीनों अपराधीयो ने जो नंबर से फोन किया था।

जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने छिनैती किए गए फोन से व्यापारी को कॉल कर रंगदारी मांगी जा रही थी। फोन औरंगाबाद के एक व्यक्ति से छीना हुआ बताया जा रहा है। एक विधायक का नाम लेकर धमकी दी कि अगर वह रंगदारी नहीं देगा तो उसके बच्चे का अपहरण कर लिया जाएगा । मुन्नाचक इलाके के रहने वाले पीड़ित आशीष श्रीवास्तव ने बढ़ती धमकियों से घबराकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

इस मामले में चार मोबाइल फोन बराबर किए गए हैं, जिसमें एक फोन से कॉल की गई थी। हालांकि, रंगदारी की डिमांड के 48 घंटे के अंदर पुलिस ने टेक्निकल रूप से इस मामले का उजागर किया है और अपराधियों की गिरफ्तार किया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article