बिहार में बढ़ेगी कोविड जांच की रफ्तार, बढ़ते मामले देखते हुए एक लाख कोविड टेस्टिंग किट तैयार

मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि बिहार शुरू से ही कोविड संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में हमेशा तेजी दिखाई है। कोविड को बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य के सभी 38 जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में एक लाख कोविड जांच किट उपलब्ध कराई जाएंगी।

Covid Kit: बिहार में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जांच में तेजी लाने का निर्णय लिया है। राज्य के सभी 38 जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में एक लाख कोविड जांच किट उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनमें 60 हजार RTPCR और 40 हजार ऑटोमेटेड RNA एक्सट्रेक्शन किट शामिल हैं।

covid test

बिहार में आएगी कोरोना जांच में तेजी

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए विभाग पूरी तरह से तैयार है। हाल के दिनों में देशभर में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए बिहार में समय पर जांच और बेहतर उपचार की तैयारी की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि कोविड जांच किट के सदुपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और सिविल सर्जन, अधीक्षक और मेडिकल कॉलेजों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। 31 मई को राज्य के अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्धता को लेकर मॉकड्रिल भी की गई।

End of Feed