Patna News: पटना में आज बजेगा इमरजेंसी सायरन, पर घबराने की जरूरत नहीं

पटना में नागरिक सुरक्षा निदेशालय के नियंत्रण कक्ष में लगे इमरजेंसी सायरन का आज दोपहर 1 से 2 बजे तक टेक्निकल टेस्ट होगा। परीक्षण के दौरान चेतावनी और खतरा टलने के संकेत वाली ध्वनियां बजाई जाएंगी।

Patna Emergency Siren: बिहार की राजधानी पटना में आज आपातकालीन सायरन प्रणाली (Emergency siren system) का टेक्निकल टेस्ट किया जाएगा। न्यू पुनाईचक स्थित नागरिक सुरक्षा निदेशालय के कंट्रोल रूम में लगे इस सायरन सिस्टम का टेस्ट दोपहर 1 बजे से 2 बजे के बीच किया जाएगा। इस दौरान सायरन की अलग-अलग निर्धारित ध्वनियां लोगों को सुनाई देंगी। आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से इन्हें सुनकर घबराने और किसी तरह की अफवाह पर ध्यान देने से बचने की अपील की है।

emergency siren

पटना में आज इमरजेंसी सायरन टेस्ट (सांकेतिक फोटो)

एक घंटे तक चलेगा सायरन का परीक्षण

बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग के नागरिक सुरक्षा निदेशालय की ओर से सोमवार को इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई। विभाग के अनुसार, मंगलवार को होने वाले तकनीकी परीक्षण के दौरान सायरन सिस्टम की कार्यक्षमता जांची जाएगी। परीक्षण के हिस्से के तौर पर तय किए गए सायरन संकेत प्रसारित किए जाएंगे। इनमें चेतावनी और खतरा टलने से संबंधित ध्वनियां शामिल होंगी।

End of Feed