Patna News: राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले पूरी तरह बुलंद नजर आ रहे हैं। पटना सिटी के दीदारगंज थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए एक चर्चित बाइक राइडर की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी। इस जघन्य हत्याकांड के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों और परिजनों ने शव को पटना-फतुहा मुख्य मार्ग फोरलेन पर रखकर सड़क जाम कर दिया और जमकर आगजनी व हंगामा किया।
फोरलेन पर परिजनों ने काटा बवाल
कच्ची दरगाह से लौटने के दौरान को बनाया निशाना
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गुलशन कुमार (एक चर्चित बाइक राइडर) के रूप में हुई है। घटना के वक्त गुलशन अपने दोस्त आलोक के साथ कच्ची दरगाह से वापस लौट रहा था। घात लगाए बैठे बाइक सवार सशस्त्र अपराधियों ने रास्ते में उसे घेर लिया और जब तक वे कुछ समझ पाते, बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों ने गुलशन के सिर में नजदीक से गोलियां उतार दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।
फोरलेन पर शव रखकर प्रदर्शन और आगजनी
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस निर्मल हत्या से आक्रोशित स्थानीय लोगों और समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने न्याय और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए पटना-फतुहा फोरलेन मुख्य मार्ग पर शव को रखकर पूरी तरह जाम कर दिया। सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की गई और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। हंगामे की सूचना मिलते ही दीदारगंज थाना पुलिस और कई अन्य थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। हालांकि, आक्रोशित भीड़ के तेवर को देखते हुए पुलिस को भारी विरोध का सामना करना पड़ा।
