MP News: कल से इंदौर में शुरू होगा यात्री परिवहन विजन समिट, CM डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

MP News: इंदौर में कल और परसों (11-12 सितंबर) को यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का आयोजन होगा। विशेषज्ञ, बस ऑपरेटर और कंपनियां PPP, ग्रीन मोबिलिटी, AI, सुरक्षा और एकीकृत टिकटिंग पर मंथन करेंगे। सीएम डॉ. मोहन यादव इस समिट का शुभारंभ करेंगे।

MP News: मध्यप्रदेश में सार्वजनिक यात्री परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल बनाने के लिए कल यानी शुक्रुवार 11 और शनिवार 12 सितंबर को यात्री परिवहन विजन समिट-2026 का आयोजन किया जाएगा। इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होने वाली दो दिवसीय समिट का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Mohan Yadav

इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होगा समिट, CM डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

समिट का मुख्य फोकस ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ और प्रदेश के यात्री परिवहन क्षेत्र में नई तकनीक, निवेश और जन-निजी भागीदारी को बढ़ावा देने पर रहेगा। सरकार का लक्ष्य सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुगम, सुरक्षित, स्मार्ट और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए विशेषज्ञों और उद्योग जगत से सुझाव लेना है।

End of Feed