उत्तराखंड से NCERT की 10 लाख नकली किताबें बरामद, वाटरमार्क में किया बड़ा खेला

अधिकारियों ने बताया कि कैंटर और गोदाम से कुल मिलाकर 9,74,085 फर्जी किताबें बरामद हुई है, जिनकी अनुमानित कीमत नौ-10 करोड़ रुपये आंकी गयी है।

ऊधमसिंह नगर : जिले के जिला मुख्यालय रुद्रपुर में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की करीब 10 लाख नकली किताबें बरामद की हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ऊधमसिंह नगर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गणपति ने यहां बताया कि मुखबिर से मिली एक सूचना के आधार पर की गयी कार्रवाई में कुल 9,74,085 नकली किताबें बरामद हुईं जिनकी अनुमानित कीमत नौ-10 करोड़ रुपये है।

fake NCERT books in Rudrapur

रुद्रपुर में एनसीईआरटी की दस लाख नकली पुस्तकें बरामद (फोटो-ANI)

उन्होंने बताया कि 14 मार्च की रात आनंदम रिजॉर्ट के पास एक कैंटर को रोका गया जिसमें किताबें लदी हुई थीं। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान किताबों से संबंधित दस्तावेज और उसका ई-वे बिल फर्जी पाया गया और जब चालक से सख्ती से पूछताछ की गयी तो यह बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। गणपति ने बताया कि चालक की निशानदेही पर पुलिस टीम कीरतपुर कोलड़ा स्थित एक गोदाम तक पहुंची जहां एनसीईआरटी की करीब साढे़ नौ लाख किताबें मिलीं। उन्होंने बताया कि मौके पर बुलाए गए शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी जांच में किताबों को नकली बताया।

End of Feed