Nuh News: जामिया विवाद का बदला लेने की कथित योजना नाकाम, नूंह में 6 युवक गिरफ्तार

Nuh News: नूंह में पुलिस ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया में हुए विवाद के बाद कथित तौर पर बदला लेने की योजना बना रहे छह युवकों को गिरफ्तार किया। उनके पास से देसी ‘पौना’ बंदूक, पिस्तौल और लाठियां बरामद हुई हैं।

Jamia Millia Islamia Clash: हरियाणा के नूंह में पुलिस ने दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया में हुए विवाद के बाद कथित तौर पर बदला लेने की तैयारी कर रहे छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी दिल्ली जाकर हमला करने की योजना बना रहे थे। उनके पास से अवैध हथियार और लाठियां बरामद की गई हैं। नूंह सदर थाना में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Delhi Police

नूंह पुलिस ने छह युवकों को पकड़ा (सांकेतिक फोटो)

अवैध हथियार और लाठियां बरामद

पुलिस के अनुसार, इस हफ्ते की शुरुआत में दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया में हुई झड़प के दौरान आरोपियों में से एक बिलाल पर हमला हुआ था। इसके बाद हमले की साजिश रचने के लिए आरोपी सलाम्बा गांव में इकट्ठा हुए थे। पुलिस ने उनके पास से अवैध देसी ’पौना’ बंदूक, एक देसी पिस्तौल और लाठियां बरामद कीं।

End of Feed