नोएडा

Noida: चलती कार में रईसजादे ने लहराई बंदूक, सोशल मीडिया पर Video वायरल

नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक लग्जरी कार पर सवार रईसजादे का बंदूक लहराते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल, पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर जांच कर रही है।

Image

नोएडा में बंदूक वाला वीडियो

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

नोएडा में रीलबाजी का शौक नहीं थम रहा है। एक बार फिर रईसजादे ने चलती कार से पिस्टल लहराकर दहशत फैलाई, जिसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। मामला नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे का बताया जा रहा है। फिलहाल, ट्रैफिक पुलिस वीडियो का संज्ञान लेकर जांच में जुटी है।

नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर कार सवार युवक ने हाथ में बंदूक लेकर रील बना रहा था। वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक लग्जरी कार के सनरूफ से बाहर निकल बंदूक लहरा रहा है। इसी दौरान राहगीरों ने रईसजादे की हरकत को मोबाइल कैमरे में कैद कर वायरल कर दिया। अब वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर दलित प्रेरणा स्थल के पास का वीडियो बताया जा रहा है। फिलहाल, ट्रैफिक पुलिस वीडियो का संज्ञान लेकर जांच में जुटी है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!