नोएडा

नोएडा में महामाया फ्लाईओवर के पास सड़क हादसा, दो बसों की टक्कर में कई यात्री घायल

आज सुबह नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दो वोल्वो बसें आपस में टकरा गईं। बताया जा रहा है कि दोनों बसें ग्वालियर और गोरखपुर से आ रही थीं। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।

Image

टक्कर के बाद बस की स्थिति।

Photo : Times Now Digital

Noida News: नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के पास घने कोहरे के कारण दो वोल्वो बसों की आपस में टक्कर हो गई। इस घटना में आधा दर्जन के करीब लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। यह दोनों बस ग्वालियर और गोरखपुर से आ रही थी। सूचना मिलने पर मौके पर थाना 39 पुलिस और यातायात की टीम में पहुंच गई और बस को रास्ते से हटाकर किनारे कर दिया है, जिससे कि और कोई दुर्घटना ना हो जाए।

पीछे से आ रही बस ने मारी टक्कर

बता दें कि घटनास्थल पर खड़ी बस को ट्रैफिक कर्मी और पुलिस कर्मी ने धक्का मारकर साइड किया। वहीं, दुर्घटना के कारण परेशान लोग लोगों को समझ में नहीं आ रहा था कि आगे की यात्रा वह कैसे पूरी करें। यह घटना सुबह 8 बजे के करीब हुई, जब आगे चल रही ग्वालियर से आ रही बस को पीछे से गोरखपुर से आ रही बस में टक्कर मार दिया। जिसमें आधा लोग घायल हुए हैं। लोगों का कहना है कि इसमें गलती गोरखपुर से आ रही वोल्वो बस के ड्राइवर की है उसने शराब भी पिया हुआ था, जिस वजह से वह बस को कंट्रोल नहीं कर पाया और यह दुर्घटना हो गई।

हादसे के बाद लगा लंबा जाम

हादसे के बाद घटनास्थल पर जाम लग गया। कई वाहनों की लंबी कतार लग गई, लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत ही जाम को हटवा दिया और ट्रैफिक का सामान्य संचालन शुरू कर दिया। बता दें कि आज कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बिल्कुल कम हो गई है, जिस कारण से कई जगहों पर दुर्घटना की खबरें सामने आई हैं।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article