नोएडा

नोएडा में वाहन चोरों पर शिकंजा, मुठभेड़ में दो शातिर गिरफ्तार; हथियार और बाइक बरामद

नोएडा में वाहन चोरों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उसके पास से हथियार और चोरी की बाइक बरामद की गई है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

नोएडा के थाना फेस-2 पुलिस और दो शातिर वाहन चोरों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें पुलिस की गोली से घायल होने के बाद दोनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद हुई है। इनके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

चेकिंग के दौरान हुआ शक

थाना फेस-2 नोएडा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 9 जनवरी को पुलिस टीम सेक्टर-83 मैट्रो स्टेशन याकूबपुर कट पर चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान एक बिना नम्बर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन वे नहीं रुके और तेजी से मोटरसाइकिल को भगाने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा शुरू किया तो दोनों व्यक्ति दूसरी रोड की तरफ भागने लगे।

पुलिस ने की घेराबंदी

पुलिस ने इसकी सूचना अन्य चौकियों पर तैनात पुलिस कर्मियों को भी दे दी थी। जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। बदमाश सामने से भी पुलिस टीम को आता देखकर मोटरसाइकिल को वहीं गिराकर भागने लगे और एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से घायल हो गया।

हथियार बरामद

पुलिस के मुताबिक घायल बदमाश की पहचान दीपांशु उर्फ दीपू के रूप में हुई है। दूसरे बदमाश चांद मोहम्मद को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। बदमाशों के कब्जे से 1 अवैध तमंचा मय 1 खोखा कारतूस और 1 जिन्दा कारतूस, 1 अवैध चाकू व चोरी की 1 मोटरसाइकिल, बिना नंबर प्लेट बरामद हुई है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।

पुलिस ने बताया है कि बदमाशों द्वारा सेक्टर-83 रेडलाइट के पास एक कंपनी के बाहर से बरामद मोटरसाइकिल चोरी की थी। बदमाशों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

इनपुटः आईएएनएस

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article