नोएडा

रक्षाबंधन पर नोएडा पुलिस की अनोखी मुहिम, बाइक सवार महिलाओं को बांटे गए हेलमेट; चालान भी माफ

Rakshabandhan 2024: रक्षाबंधन के दिन नोएडा पुलिस ने अनोखी मुहिम शुरू की। बाइक सवार महिलाओं को हेलमेट बांटे गए। साथ ही आज के दिन चालान भी माफ कर दिए गए। ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया।

Image

महिलाओं को बांटे गए हेलमेट।

Photo : Twitter

Rakshabandhan 2024: रक्षाबंधन पर पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर ने आज बहनों को नो चालान डे की सौगात दी। इस दौरान बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चला रही महिला चालकों को हेलमेट बांटे गए। इसके साथ ही यातायात को सुचारू तरीके से चलाया जा सके और त्योहार के दिन लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो, इसे लेकर शहर के महत्वपूर्ण चौराहों पर यातायात पुलिसकर्मी मौजूद हैं।

महिलाओं को बांटे गए हेलमेट

यातायात पुलिस कर्मियों के मुताबिक, जिन वाहनों में महिला मौजूद हैं, उन वाहनों का चालान नहीं किया जाएगा और अगर वह यातायात के नियमों का उल्लंघन करते भी हैं, तो उन्हें रोक कर जागरूक किया जाएगा। साथ ही पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर व डीसीपी यातायात यमुना प्रसाद के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस द्वारा रक्षाबंधन के त्यौहार के उपलक्ष्य पर दोपहिया वाहनों पर सवार सभी बहनों को जीवन रक्षा का उपहार देते हुए उन्हें हेलमेट वितरित किया गया।

चालान भी किया गया माफ

यातायात पुलिस ने सभी बहनों को समझाया कि सड़क दुर्घटनाओं से जीवन रक्षा के लिए हेलमेट अवश्य पहनें एवं अपने भाई व परिवार के सदस्यों को भी बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन न चलाने दें, ताकि उनका जीवन सुरक्षित रहे। यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा सभी मुख्य चौराहों पर उपस्थित रहते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित कराया जा रहा है। त्योहार के दिन और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article