नोएडा

नोएडा में पुलिस और मोबाइल स्नेचर के बीच मुठभेड़, गोलीबारी के बाद गिरफ्तार; 5 मोबाइल बरामद

नोएडा के थाना फेस-2 क्षेत्र में पुलिस और एक मोबाइल स्नैचर के बीच मुठभेड़ हुई है। इस घटना में बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बदमाश के पास से लूट के 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं-

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

Noida News: नोएडा के थाना फेस-2 पुलिस और मोबाइल स्नैचर के बीच मुठभेड़ हो गई है, जिसमें बदमाश पुलिस की गोली से घायल होने के बाद गिरफ्तार हो गया है। उसके पास से लूट के 5 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 22 जनवरी की सुबह थाना फेस-2 पुलिस द्वारा सुपरटेक तिराहे पर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति आता दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। लेकिन वह नहीं रुका और तेजी से एटीएस सोसायटी की तरफ भागने लगा।

पुलिस टीम पर फायरिंग

पुलिस टीम ने बाइक सवार व्यक्ति का पीछा किया तो बाइक सवार हाईवे की तरफ भागने लगा। अपने आप को पुलिस टीम से घिरता देख बदमाश ने एक्सप्रेसवे से जेपी फ्लाईओवर पर चढ़ने वाले कट के पास बाइक को वहीं गिराकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने लगा।

पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अभियुक्त के पैर में गोली लगने के कारण वह घायल हो गया, जिसकी पहचान फैजान (23), निवासी थाना मुरादनगर जिला गाजियाबाद के रूप में हुई है।

5 स्मार्ट फोट सहित ये चीजें बरामत

पुलिस ने बताया है कि घायल बदमाश के कब्जे से स्नैचिंग के 5 स्मार्ट फोन, 1 देशी तमंचा .315 बोर, नाल में फंसा 1 खोखा कारतूस .315 बोर, 1 जिंदा कारतूस .315 बोर और 1 बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि फैजान शातिर किस्म का मोबाइल स्नैचर और चोर है, इसके खिलाफ एनसीआर क्षेत्र में कई मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

इनपुटः आईएएनएस

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article