नोएडा

सनसनीखेज खुलासा: दिल्ली पुलिस का अधिकारी बनकर लगाया चूना, बेच डाली नोएडा प्राधिकरण की जमीन

नोएडा पुलिस ने एक ऐसे शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो अपने साथियों के साथ मिलकर एक गैंग चलाता था और खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताता था। यह गिरोह लोगों को झांसे में लेकर फर्जी कागजातों के आधार पर डूब क्षेत्र की जमीन बेचने का धंधा करता था-

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर

Photo : iStock

Noida News: नोएडा की थाना फेस-3 पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके दो साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। आरोपी गैंग बनाकर और खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताता था। इसके बाद लोगों को झांसे में लेकर फर्जी कागजात के आधार पर डूब क्षेत्र की जमीन बेचने का काम करता था। पुलिस के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपी 1986 में दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुआ था। उसे 2004 में फर्जीवाड़े के आरोप में दिल्ली पुलिस की सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था।

मामले के खिलाफ मुकदमा दर्ज

डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि सोमवार को थाना फेस-3 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर वांछित शंभूनाथ मिश्रा को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है। पुलिस जांच में पता चला है कि वह 1 अगस्त 1986 को दिल्ली पुलिस में बतौर आरक्षी के पद पर भर्ती हुआ था, लेकिन शिकायत होने और जांच के बाद समस्त शैक्षणिक एवं अन्य दस्तावेज फर्जी पाए गए। जिसके आधार पर उसके खिलाफ दिल्ली वेस्ट स्थित मुखर्जी नगर थाने में मामला दर्ज किया गया।

आरोपी अपने आप को बताता था रिटायर्ड डिप्टी एसपी

उन्होंने आगे बताया कि दिल्ली पुलिस मुख्यालय ने आरोपी को 2004 में सेवा से बर्खास्त कर दिया था। शंभूनाथ मिश्रा शुरू से ही शातिर दिमाग और अपराधी प्रवत्ति का रहा है। आरोपी अपने आप को रिटायर्ड डिप्टी एसपी बताता था। इसके बाद नोएडा और एनसीआर के डूब क्षेत्र के अलावा नोएडा प्राधिकरण की अधिग्रहित जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार करके लोगों को बेच देता था।

फर्जी कागजात के सहारे लोगों से ठगी

उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी खुद को जमीन का मालिक नहीं बताता था, इसकी जगह अपने गैंग में शामिल लोगों को आगे करता था। इसके बाद फर्जी कागजात के सहारे लोगों से ठगी को अंजाम देता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसके गैंग का जाल कहां तक फैला है।

इनपुटः आईएएनएस

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article