नोएडा

Noida: बालक इंटर कॉलेज से लापता हुए 4 छात्र, यहां से बरामद हुआ एक, 3 का अता पता नहीं

नोएडा के बालक इंटर कॉलेज से लापता हुए चार छात्रों में एक छात्र को सकुशल बरामद कर लिया गया है, तीन की तलाश जारी है।

Image

(फाइल फोटो)

नोएडा: थाना ईकोटेक-तीन क्षेत्र में स्थित गौतम बुद्ध बालक इंटर कॉलेज के 11वीं कक्षा के चार लापता छात्रों में से एक को पुलिस ने आज दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि तीन अन्य छात्रों की तलाश जारी है। पुलिस की आठ टीमें छात्रों की तलाश में लगी है। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि जल्द ही अन्य छात्रों को बरामद कर लिया जाएगा।

स्कूल प्रशासन की लापरवाही

अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि गौतम बुद्ध बालक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले 700 से अधिक बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से स्कूल के लिए 24 सुरक्षाकर्मी स्वीकृत हैं लेकिन मात्र चार से पांच सुरक्षाकर्मी ही ड्यूटी पर तैनात होते हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने भी कल स्कूल का दौरा किया तथा वहां सीसीटीवी कैमरे लगवाने और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने का आश्वासन दिया।

बुधवार की सुबह छात्रावास में नाश्ते के दौरान चारों छात्र स्कूल में नहीं मिले थे। आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को समय से नहीं दी थी। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है और लापता छात्रों की तलाश जोर शोर से जारी है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article