नोएडा

नोएडा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, गोली लगने के बाद शातिर गिरफ्तार; दर्ज हैं कई मामले

नोएडा में सोमवार सुबह पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जिसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ नोएडा और बुलंदशहर के विभिन्न थानों में कई गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Noida News: नोएडा के थाना फेस 2 पुलिस और बदमाश के बीच सोमवार सुबह मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल होने के बाद गिरफ्तार हुआ है। उसके खिलाफ बुलंदशहर और नोएडा के अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 20 जनवरी को थाना फेस-2 नोएडा पुलिस सेक्टर-92 नोएडा रेड लाइट पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया, तो वह नहीं रुका और तेजी से एनएसईजेड मेट्रो की तरफ भागने लगा।

पुलिस को देख भागने लगा बदमाश

पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति का पीछा किया, तो मोटरसाइकिल सवार ग्रीन बेल्ट के किनारे नाले की पटरी की तरफ भागने लगा। इसके बाद पुलिस की दूसरी टीम ने उसे सामने से घेरने का प्रयास किया। पुलिस टीम को सामने से भी आता देख और स्वयं को घिरता देखकर बदमाश ने मोटरसाइकिल वहीं गिराकर पुलिस टीम पर फायर कर दिया।

गोली लगने के बाद बदमाश घायल

पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जिसकी पहचान ललित (30), थाना अनूपशहर, जिला बुलंदशहर के रूप में हुई है। घायल बदमाश के कब्जे से 1 अवैध तमंचा, 1 खोखा कारतूस, 1 जिंदा कारतूस और 1 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

दो जिलों में दर्ज हैं कई मामले

घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बदमाश का काफी बड़ा आपराधिक इतिहास है, जिसके खिलाफ कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर व जिला बुलंदशहर के कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। यह फुटपाथ या बंद पड़ी कंपनियों में रहता है और मौका पाकर चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देता है। बदमाश के बारे में अन्य जानकारी की जा रही है। अभी तक बदमाश पर दर्ज 17 मुकदमों की जानकारी जुटाई गई है।

इनपुटः आईएएनएस

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article