नोएडा

साइबर अपराधियों ने डॉक्टर बनकर मरीज से ठगे लाखों रुपये, आपत्तिजनक वीडियो बनकर किया ब्लैकमेल

Noida Cyber Crime: नोएडा में साइबर अपराधियों ने डॉक्टर बनकर मरीज के साथ ठगी को अंजाम दिया। अपराधियों ने चेकअप के बहाने मरीज को ऑनलाइन वीडियो कॉल कर उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाया। इसके जरिए पीड़ित को ब्लैकमेल कर उससे लाखों रुपये ठग लिए।

Image

फाइल फोटो

Noida Cyber Crime: नोएडा में साइबर अपराधियों ने डॉक्टर बनकर मरीज से लाखों रुपये की ठगी की। जालसाजों ने चेकअप के बहाने से मरीज को ऑनलाइन वीडियो कॉल किया। जिसके बाद उसका आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किया। साइबर अपराधियों ने इस वीडियो के जरिए मरीज को ब्लैकमेल करके उससे पौने दो लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।

19 दिसंबर को महिला ने डॉक्टर बनकर किया फोन

नोएडा के सेक्टर-135 निवासी ने थाना एक्सप्रेसवे में मामला दर्ज कराया है। पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि 19 दिसंबर को एक महिला ने उसके पास फोन किया और खुद को डॉक्टर बताया। महिला ने पीड़ित से उसकी परेशानी के बारे में पूछा। जिसपर उसने बताया कि उसे यूरिन के साथ खून आता है। जिसके बाद महिला ने उसे वीडियो कॉल पर दिखाने को कहा और पीड़िता का वीडियो और फोटो खींच लिए।

जान से मारने की भी दी धमकी

पीड़ित व्यक्ति के पास 1 जनवरी को फिर से आरोपी की कॉल आई। जिसमें उसने बताया कि उसके पास पीड़ित के आपत्तिजनक वीडियो और फोटो है। जिसके जरिए आरोपी ने उन्हें ब्लैकमेल कर पैसों की डिमांड की। आरोपी ने मांग पूरा न होने पर वीडियो-फोटो को वायरल करने और जान से मारने की भी धमकी दी। आरोपी ने उसे अलग-अलग नंबरों से कॉल करके रुपयों की मांग की। पीड़ित ने कुल सात बार में एक लाख 80 हजार रुपये आरोपी को ट्रांसफर किए।

पीड़ित का लंबे समय से इलाज जारी

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि पीड़ित का लंबे समय से पेट में इंफेक्शन का इलाज चल रहा है। इस वजह से जब उसके पास महिला साइबर अपराधा का फोन आया, तो वह उसे लगा कि महिला डॉक्टर का कॉल है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पता लगा रही है कि आरोपी को पीड़ित का नंबर और उसकी बीमारी के संबंध में जानकारी कैसे मिली। पुलिस ने बताया की जांच के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article