Gautam Budh Nagar Covid Cases: गौतम बुद्ध नगर में मंगलवार को कोरोना वायरस के 45 नए मामले सामने आए, जो इस वर्ष एक दिन में दर्ज किए गए सबसे अधिक मामले हैं। अधिकारियों के अनुसार, इनमें से 44 मरीज घर में आइसोलेशन में इलाज कर रहे हैं, जबकि एक मरीज का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, बीते 11 दिनों में जिले में संक्रमण के 108 मामले दर्ज हुए, जिनमें से 102 मरीज अभी उपचाराधीन हैं। जिला निगरानी अधिकारी टीकम सिंह ने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों की स्थिति गंभीर नहीं है और वे एहतियात के तौर पर अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं।
