नोएडा

Noida Weather Forecast Today: नोएडा में बारिश मचाएगी धूम, ठंड की फिर होगी शुरुआत, जानें कैसा रहेगा आज दिन का मौसम

Noida Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: नोएडा में सुबह की शुरुआत धुंध के साथ हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आज शहर का मौसम साफ रहेगा। इसके अलावा आने वाले दिनों में तेज बारिश को लेकर विभाग ने चेतावनी भी जारी की है।

Image

नोएडा में बारिश मचाएगी धूम

Noida Weather Forecast Today in Hindi: नोएडा में मौसम का मिजाज कुछ बदले-बदले नजर आ रहे हैं। यहां मौसम फिर करवट ले रहा है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, नोएडा में बारिश के आसार है। बीते कुछ दिनों से नोएडा में सुबह के समय हल्की धुंध देखी जा रही है। उसके बाद खिली धूप से लोगों को गर्माहट का एहसास हो रहा है। सुबह की ठंड में पहने गर्म कपड़ों की लेयर दोपहर तक उतरने शुरू हो जा रहे हैं। दोपहर के समय में लोगों को अधिकतर हाथों में जैकेट लेकर घुमते हुए देखा जा रहा है। इस प्रकार बढ़ती गर्मी को देख लोगों को ठंड के जाने के आसार दिख रहे हैं। लेकिन बता दें कि नोएडा-एनसीआर में ठंड वापस दस्तक देने की तैयारी कर रही है। आइए जानें कैसा रहेगा आज दिनभर का मौसम का हाल...

नोएडा में तापमान

नोएडा में तापमान का हाल बेहाल सा हो गया है। नोएडा में सुबह की शुरुआत हल्की धुंध के साथ हुई है। शहर का मौसम फिलहाल साफ बना हुआ है और धूप निकलने की संभावना है। दोपहर के समय तापमान में वृद्धि हो रही है। सुबह के समय शहर का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। दोपहर के समय तक शहर के तापमान 26 डिग्री तक दर्ज किया जाएगा। रविवार को शहर का तापमान 14 डिग्री और अधिकतम 27 डिग्री रहने की संभावना है। साथ ही मौसम साफ बना रहने की उम्मीद है।

दो दिन बारिश के आसार

आईएमडी की मानें तो नोएडा में दो दिन बारिश की संभावना जताई गई है। नोएडा और एनसीआर के क्षेत्रों में 19 फरवरी से मौसम के बदलने की संभावना है। जानकारी के अनुसार 18 फरवरी की देर रात में पश्चिमी-विक्षोभ का आंशिक प्रभाव देखने को मिलेगा। इसके बाद मौसम के बदलाव के चलते 19 से 21 फरवरी तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही बूंदाबांदी के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, नोएडा में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article