नोएडा

Noida Weather Forecast Today: नोएडा बारिश देगी दस्तक, गुलाबी ठंड की होगी शुरुआत, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Noida Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: नोएडा में सुबह की शुरुआत धुंध के साथ हुई है। मौसम विभाग ने आज मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई है। इसके अलावा आने वाले दिनों में तेज बारिश को लेकर चेतावनी भी जारी की है।

Image

नोएडा में बारिश फिर देगी दस्तक

Noida Weather Forecast Today in Hindi: नोएडा में शुक्रवार को मौसम साफ होने की उम्मीद जताई जा रही है। सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई है। गुरुवार को शहर में तेज धूप निकलने से तापमान में वृद्धि देखी गई है। धूप की तपिश से सर्दी जाती हुई दिखाई दे रही है। बसंत पंचमी के बाद से गर्मियों की शुरुआत की उम्मीद की जा रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश होने की जानकारी दी है। मौसम विभाग की मानें तो नोएडा में 18 फरवरी को बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। नोएडा के मौसम में लगातार उतार चढ़ाव देखे जा रहे हैं। कभी धूप, कभी बारिश, कभी कोहरा तो कभी ठिठुरने वाली सर्दी। यहां सुबह शाम की ठंड के बीच धूप खिलने से मौसम एक जैसा नहीं हो पा रहा है। बारिश के पूर्वानुमान के बीच आइए जानें कैसा रहेगा आज नोएडा में मौसम का हाल...

नोएडा का तापमान

नोएडा में सुबह के समय हल्की धुंध देखी जा रही है। समय बदलने के साथ धूप खिलने और मौसम साफ होने की उम्मीद जताई जा रही है। आज के मौसम की बात करें तो शहर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहने की उम्मीद है। धूप निकलने के बाद तापमान में वृद्धि होने के साथ पारा 26 से 27 डिग्री तक पहुंच सकता है।

बारिश देगी दस्तक

मौसम विभाग ने नोएडा के मौसम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शहर में 16 और 17 फरवरी का मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। लेकिन 18 फरवरी से मौसम में फिर बदलाव की शुरुआत होगी। 18 और 19 फरवरी को नोएडा में तेज बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से शहर के तापमान पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके साथ शहर में ठंड की शुरुआत होगी। फरवरी में नोएडा और एनसीआर के अन्य क्षेत्रों का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। कभी बारिश कभी धूप से मौसम एक जैसा नहीं रहेगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!