शहर

नोएडा में लगने जा रहा फ्लावर फेस्टिवल, जानें डेट, टिकट और सब कुछ

नोएडा में जल्द ही फ्लावर फेस्टिवल का आयोजित होने जा रहा है। यहां मौसमी-विदेशी फूलों की प्रदर्शनी, फ्लोरल टनल, थीम गार्डन, वर्कशॉप, प्रतियोगिताएं और ऑर्गेनिक मार्केट आकर्षण का केंद्र रहेंगे। चलिए जानते हैं कहां लगेगा यह फेस्टिवल, एंट्री फीस कितनी होगी और कब तक खुला रहेगा।

Image

नोएडा में यहां सजेगा फूलों का संसार, करें कुछ दिन और इंतजार

देश की राजधानी नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आम लोगों के लिए खुला हुआ है। यहां बड़ी संख्या में लोग इस मौसम में खिले फूलों को देखने पहुंच रहे हैं। अगर आप नोएडा या आसपास के इलाकों में रहते हैं और अमृत उद्यान नहीं जा पा रहे हैं तो कोई बात नहीं। आपके अपने नोएडा में फूला का संसार सजने जा रहा है। जी हां, नोएडा में फ्लावर फेस्टिवल होने जा रहा है। चलिए जानते हैं, यह फ्लावर फेस्टिवल कब और कहां होगा? किटना टिकट लगेगा और खुलने व बंद होने का समय क्या है?

सोचो के फूलों का शहर हो...

सोचने की क्या जरूरत है, आपके अपने नोएडा में ही फ्लावर फेस्टिवल होने जा रहा है। शहर की भीड़भाड़, ट्रैफिक, मोबाइल-कंप्यूटर की स्क्रीन और दफ्तर की डेडलाइन से दूर यहां आप खूबसूरत फूलों में अपना सुकून ढूंढ़ सकते हैं। ताजा फूलों के बीच सांस लेकर आप तरोताजा महसूस कर सकते हैं। हर साल की तरह इस साल भी नोएडा में फ्लावर फेस्टिवल लग रहा है। यहां दौड़-भाग से दूर खूबसूरत फूल और प्रकृति को अहमियत दी जाती है और भाग-दौड़ भरी जिंदगी में सुकूनभरा ठहराव मिलता है।

नोएडा में कहां होगा फ्लावर फेस्टिवल

नोएडा में लगने वाले इस फ्लावर फेस्टिवल को देखने के लिए आपको सेक्टर 33ए शिवालिक पार्क के पीछे आना होगा। यह नोएडा हाट के बिल्कुल बगल में है। इस फेस्टिवल का आयोजन नोएडा अथॉरिटी द्वारा किया जा रहा है। हर साल यहां फ्लावर फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है। अगर आपको गार्डनिंग पसंद है, फोटोग्राफी पसंद है या हरियाली व फूल पसंद हैं तो यह फेस्टिवल खासतौर पर आपके लिए ही है।

Noida flower Festival tea bucket.

नोएडा में हर साल लगता है फ्लावर फेस्टिवल

नोएडा फ्लावर फेस्टिवल कब से कब तक लगेगा?

नोएडा फ्लावर फेस्टिवल गुरुवार 19 से रविवार 22 फरवरी 2026 तक लगेगा। इस दौरान यह हर रोज सुबह 10 से शाम 7 बजे तक आप जैसे प्रकृति प्रेमियों के लिए खुला रहेगा। आप इनमें से किसी भी दिन यहां पहुंचकर खूबसूरत फूलों के साथ समय बिता सकते हैं।

नोएडा फ्लावर फेस्टिवल की टिकट कितने की है?

नोएडा फ्लावर फेस्टिवल आने का प्लान कर रहे हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं है। क्योंकि यहां एंट्री पूरी तरह से मुफ्त है। यानी आप फ्री में इस फेस्टिवल का हिस्सा बन सकते हैं और फूलों की खूबसूरती व खुशबू का आनंद ले सकते हैं।

नोएडा फ्लावर फेस्टिवल में शामिल होने के लिए सिर्फ नोएडावासी ही नहीं, बल्कि दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम से भी पिछले सालों की तरह कई लोग आएंगे। इस तरह से यह फेस्टिवल सही मायनों में NCR का फेस्टिवल बन जाता है।

नोएडा फ्लावर फेस्टिवल में क्या कुछ खास होगा?

यह तो यह है कि नोएडा फ्लावर फेस्टिवल सिर्फ एक साधारण गार्डन प्रदर्शनी नहीं है। The Dilli की रिपोर्ट के अनुसार, यह फेस्टिवल फूल विक्रेताओं, बागवानी विशेषज्ञों, संस्थानों और प्रकृति प्रेमियों को एक साझा मंच प्रदान करता है। यहां पारंपरिक बागवानी शैलियों के साथ-साथ आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल विचारों का अनोखा संगम भी देखने को मिलता है।

Noida flower Festival peacock.

नोएडा फ्लावर फेस्टिवल में फूलों से सजी कई कलाकृतियां दिखेंगी

नोएडा फ्लावर फेस्टिवल में ये सब मिस न करें

  • मौसमी और विदेशी फूलों की बड़ी-बड़ी सजावट, जो आकर्षक पैटर्न में सजी होती हैं। टहलने और फोटोग्राफी के लिए यह परफेक्ट लोकेशन है।
  • अनोखे कॉन्सेप्ट्स पर आधारित क्रिएटिव तरीके से डिजाइन किए गए गार्डन स्पेस। यह सब पौधों और फूलों के जरिए एक अलग कहानी बयान करते हैं।
  • यहां पर रेजिडेंट्स, आरडब्ल्यूए और संस्थानों के लिए कई कॉम्पटीशन आयोजित किए जाते हैं। इनमें फ्लावर अरेंजमेंट से लेकर गार्डन डिजाइन तक, रचनात्मकता को खास सम्मान मिलता है।
  • यहां के फ्लोरल बैकड्रॉप, प्रकृति से प्रेरित कला और इंस्टॉलेशन, शौकिया और प्रोफेशनल फोटोग्राफरों के लिए बेहतरीन अवसर प्रदान करेगा।

नोएडा फ्लावर फेस्टिवल में यहां जरूर जाएं

  • फ्लोरल टनल वॉक : फूलों से बना रंग-बिरंगा सुरंगनुमा रास्ता। यह फेस्टिवल का सबसे ज्यादा फोटो खींचा जाने वाला स्पॉट है।
  • हर्बल और औषधीय पौधों का सेक्शन : आयुर्वेदिक पौधों और औषधीय जड़ी-बूटियों के बारे में जानने और उनके रोजमर्रा के उपयोग को समझने का अवसर यहां मिलेगा।
  • DIY गार्डनिंग जोन : एक इंटरैक्टिव क्षेत्र जहां बच्चे और बड़े, दोनों मिनी गार्डन बनाना सीख सकते हैं।
  • वर्कशॉप और डेमोंस्ट्रेशन : बागवानी की बुनियादी जानकारी, बोनसाई की देखभाल, कंपोस्टिंग और टिकाऊ रोपण तकनीकों पर अलग से सेशन आयोजित किए जाएंगे।
  • ऑर्गेनिक और गार्डनिंग मार्केट : यहां आप सीधे उत्पाद विक्रेताओं से पौधे, बीज, गमले, बागवानी उपकरण और ऑर्गेनिक उत्पाद खरीद सकते हैं।
  • फूड और रिफ्रेशमेंट स्टॉल : हल्के स्नैक्स, ऑर्गेनिक बाइट्स और फ्लोरल थीम पर बने खास व्यंजन आपको इस फेस्टिवल में घूमने के लिए एनर्जी देंगे।
Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें