शहर

Noida News: नोएडा में ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत, फुटपाथ और यूटर्न का बदलेगा नक्शा

नोएडा प्राधिकरण ने शहर की प्रमुख सड़कों पर फुटपाथ, स्लिप रोड और यूटर्न को रि-डिजाइन करने का फैसला किया है। इस योजना के तहत सड़कों का चौड़ीकरण और नए फुटओवर का निर्माण भी शामिल हैं। प्राधिकरण का दावा है कि इस योजना से नोएडा को जाम और प्रदूषण से बड़ी राहत मिलेगी।

Image

सांकेतिक फोटो (istock)

Photo : iStock

Noida News: नोएडा में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम और प्रदूषण की समस्या से राहत दिलाने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने बड़ी योजना तैयार की है। जिसके तहत शहर की प्रमुख सड़कों पर फुटपाथ, स्लिप रोड और यूटर्न को नया रूप दिया जाएगा। इन्हें रि-डिजाइन कर इनके आकार में बदलाव किया जाएगा। साथ ही कई इलाकों में सड़क चौड़ीकरण और फुटओवर ब्रिज भी बनाया जाएगा। ताकि वाहनों की आवाजाही सुगम हो सके। अधिकारियों का मानना है कि ट्रैफिक जाम में कमी आने से न सिर्फ लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि प्रदूषण के स्तर में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

योजना पर 300 करोड़ रुपये होंगे खर्च

नोएडा प्राधिकरण इस पूरी योजना पर लगभग 300 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इस राशि को राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के तहत प्राप्त किया जाएगा। इस योजना की मदद से साल 2026 अंत तक पीएम 10 और पीएम 2.5 जैसे खतरनाक प्रदूषकों के स्तर में 40 प्रतिशत तक कमी लाने का लक्ष्य है। इसके अलावा सड़कों और फुटपाथों की मैकेनिकल स्वीपिंग के माध्यम से आसानी से सफाई भी कराई जा सकेगी।

नोएडा की इन सड़कों पर होगा बदलाव

प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार सेक्टर-63 छिजारसी पर एफएनजी के दोनों तरफ लगभग 650 मीटर तक फुटपाथ की चौड़ाई की जाएगी और एक अतिरिक्त लेन जोड़ी जाएगी। वहीं छिजारसी में स्थित ऑटो-टेंपो स्टैंड को जल्द ही चौकी के पास खाली जगह पर शिफ्ट किया जाएगा। सेक्टर-62 से मामूरा तक सड़क को चौड़ा कर नई सर्विस रोड बनाई जा रही है।

सेक्टर-62 गोलचक्कर की चौड़ाई को दो मीटर कम तक कम किया जाएगा। साथ ही ऑटो स्टैंड को सेक्टर-63 की खाली जगह पर शिफ्ट किया जाएगा। हाजीपुर रेड लाइट पर नया फुटओवर ब्रिज बनाया जाएगा। साथ ही पुलिस चौकी को चौराहे से पीछे स्थानांतरित किया जाएगा। डीएनडी और कालिंदी कुंज के ट्रैफिक जाम को खत्म करने के लिए लूप और सड़कों को चौड़ा किया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर-95 स्थित राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल के किनारे लगे पेड़ों को शिफ्ट कर एक लेन सड़क बढ़ाने की योजना है। प्राधिकरण का दावा है कि इन बदलावों से नोएडा को जाम और प्रदूषण से बड़ी राहत मिलेगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'