शहर

मसूरी में 19 होटलों पर ताबड़तोड़ एक्शन, UKPCB ने 30 को थमाया कारण बताओ नोटिस

Mussoorie Hotels Action: राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में मसूरी झील से नियमों के खिलाफ जाकर पानी निकालने और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले होटलों के खिलाफ सुनवाई हुई। एनजीटी ने बोर्ड को सभी होटलों का संचालन वैध अनुमति के तहत ही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

Image

मसूरी में प्रदूषण मानकों पर बड़ी कार्रवाई

Photo : iStock

Mussoorie Hotels Action: उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूकेपीसीबी) ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) को बताया है कि मसूरी में पर्यावरण नियमों के कथित उल्लंघन के मामले में 19 होटलों पर पर्यावरण जुर्माना लगाया गया है, जबकि 30 अन्य होटलों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। एनजीटी मसूरी (Mussoorie Tourism Pollution Rules) में पर्यावरण नियमों का पालन किए बिना संचालित होटलों और मुख्य रूप से होटलों द्वारा मसूरी झील से अनियंत्रित तरीके से पानी निकाले जाने के मामले की सुनवाई कर रहा है।

19 होटलों पर लगाया गया पर्यावरण जुर्माना

पिछले साल दिसंबर में एनजीटी ने यूकेपीसीबी को प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन करते हुए पर्यावरण क्षतिपूर्ति की गणना करने और उसे लगाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने का निर्देश दिया था। सात जुलाई के आदेश में एनजीटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव और विशेषज्ञ सदस्य अफरोज अहमद की पीठ ने कहा कि यूकेपीसीबी की कार्रवाई रिपोर्ट के अनुसार नियम तोड़ने वाले 19 होटलों पर पर्यावरण जुर्माना लगाया गया है, जबकि 30 अन्य को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

इन होटलों का संचालन केवल वैध अनुमति के मुताबिक हो-पीठ

पीठ ने इस पूरे मामले को लेकर कहा, "यूकेपीसीबी के वकील ने बताया कि बाकी 30 होटलों में से 12 पर बाद में पर्यावरण जुर्माना लगा दिया गया है। बाकी बचे 18 होटलों के मामलों की सुनवाई चार सप्ताह में पूरी कर जुर्माना लगाने का आदेश जारी किया जाएगा।" पीठ ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि इन होटलों का संचालन केवल वैध अनुमति के अनुसार हो और सभी पर्यावरण नियमों का पालन किया जाए। अधिकरण ने कहा, "यूकेपीसीबी छह सप्ताह में नई रिपोर्ट दाखिल करे। मामले की अगली सुनवाई 21 सितंबर को होगी।"

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!