Nepal Flood: बाढ़ में जान गंवाने वाले 157 में से 83 नेपाली पुलिस और सेना के जवान, तिब्बत में 558 लापता

Nepal Flood: नेपाल और चीन के तिब्बत क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़ में अब तक 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। सैकड़ों लोग अब भी लापता हैं। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

Nepal Flood: नेपाल और चीन की सीमा से लगे हिमालयी क्षेत्र में कल यानी बुधवार 26 अगस्त को आई बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। इस फ्लैश फ्लड ने अपने रास्ते में आने वाली हर चीज को तबाह कर दिया और अपने साथ बहा ले गया। नेपाल में अब तक 157 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि चीन के तिब्बत क्षेत्र में कम से कम तीन लोगों की मौत और 558 लोगों के लापता होने की खबर है। इस तरह दोनों देशों में मृतकों की संख्या कम से कम 160 तक पहुंच गई है। राहत और बचाव अभियान के बीच लापता लोगों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

Nepal Flash flood army

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार

नेपाल में 157 शव बरामद

नेपाल पुलिस के अनुसार, बाढ़ प्रभावित अलग-अलग जिलों से 157 शव मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा 64 शव चितवन से बरामद हुए हैं। इसके अलावा धादिंग में 27, नवलपरासी ईस्ट में 22, गोरखा में 19, नुवाकोट में 13, तनहूं में 9 और रसुवा में 3 शव मिले हैं।

End of Feed