Neelakurinji Bloom: यहां सज गई नीले फूलों की घाटी, अभी नहीं देखी तो 2038 तक करना पड़ेगा इंतजार

Neelakurinji Bloom Kerala News: केरल के मुन्नार में 12 साल बाद नीलकुरिंजी के फूल फिर से खिले हैं। यहां कोरंडाकाडु की पहाड़ियां नीले-बैंगनी फूलों से ढक गई हैं। अभी नहीं देखा तो फिर यह नजारा 2038 में ही दिखेगा।

Neelakurinji Bloom Kerala News: यह अपने आप में अनोखा अवसर है। सोचिए अगर आपने इस बार यह अवसर खो दिया तो, अगली बार आपको लगभग 12 साल बाद यानी 2038 में फिर मौका मिलेगा। जी, हम बात कर रहे हैं नीलगिरी की पहाड़ियों में खिलने वाले दुर्लभ फूल नीलकुरिंजी (Neelakurinji) की। 12 साल के लंबे इंतजार के बाद केरल में मुन्नार की पहाड़ियों में अभी यह दुर्लभ भूल खिले हैं। अगर अभी आपने यह मौका गंवा दिया तो फिर अगले मौके के लिए 12 साल का लंबा इंताजर करना होगा।

Neelakurinji Bloom

केरल में 12 साल बाद खिले नीलकुरिंजी के फूल

मैट्टुपेट्टी के पास कोरंडाकाडु पहाड़ियों का बड़ा हिस्सा इन दिनों बैंगनी-नीले फूलों से ढका नजर आ रहा है। प्रकृति का यह अनोखा नजारा पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों के लिए खास आकर्षण बना हुआ है। वैसे तो यह पहाड़ी इलाका हमेशा ही खूबसूरत लगता है, लेकिन नीलकुरिंजी फूलों के खिलने से जो खूबसूरती यहां दिख रही है, वह हमेशा नहीं रहेगी। नीलकुरिंजी फूल खिलने के अपने लंबे चक्र (12 साल) के लिए मशहूर है। अगर कोरंडाकाडु में खिलने वाले नीलकुरिंजी के फूल अपने सामान्य चक्र के अनुसार ही आगे भी खिलेंगे तो फूल खिलने का अगला दौर साल 2038 में देखने को मिल सकता है।

End of Feed