Delhi NCR News: आपके पास नहीं है ये गाड़ी तो दिल्ली में नहीं हो पाएगी एंट्री; NCR के लाखों यात्रियों पर पड़ेगा असर

दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण पर काबू पाने के लिए गुरुवार से राजधानी में गैर-BS-VI वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। इस कदम का सीधा असर NCR के लाखों लोगों पर पड़ेगा, जो रोजाना गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद से दिल्ली आते-जाते हैं। अचानक लागू हुए प्रतिबंध से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

Delhi NCR News: दिल्ली सरकार के गुरुवार से राजधानी में गैर-BS-VI श्रेणी के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के फैसले ने पूरे NCR में चिंता बढ़ा दी है। वायु प्रदूषण पर काबू पाने के उद्देश्य से उठाए गए इस कदम का सीधा असर गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद से रोजाना दिल्ली आने-जाने वाले लाखों लोगों पर पड़ने वाला है।

delhi bs 6 vehicles entry ban

दिल्ली में पॉल्यूशन से निपटने के लिए सरकार की नई पहल (सांकेतिक चित्र)

गुरुग्राम में दो लाख से ज्यादा वाहन होंगे प्रभावित

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक गुरुग्राम में करीब दो लाख निजी वाहन ऐसे हैं, जो BS-VI मानक पर खरे नहीं उतरते। इनमें लगभग डेढ़ लाख BS-III पेट्रोल कारें और 36 हजार से अधिक BS-IV डीजल वाहन शामिल हैं। इसके अलावा शहर में 47 हजार से ज्यादा व्यावसायिक BS-IV डीजल वाहन और करीब दो हजार BS-III पेट्रोल कमर्शियल वाहन भी हैं। सार्वजनिक परिवहन की बात करें तो लगभग 2,200 बसें BS-III और BS-IV श्रेणी की हैं। वहीं, करीब 92 हजार डीजल वाहन ऐसे हैं, जो पहले ही 10 साल की तय सीमा पार कर चुके हैं।

End of Feed