नासिक TCS केस में नया मोड़, मुख्य आरोपी निदा खान के पति ने मांगा तलाक

Nashik News: नासिक TCS यौन उत्पीड़न और कथित धर्मांतरण मामले में आरोपी निदा खान के पति ने तलाक की याचिका दायर की है। अदालत ने निदा या उनके वकील को 16 अक्टूबर को पेश होने का आदेश दिया।

Nashik TCS Case: नासिक में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की इकाई से जुड़े यौन उत्पीड़न और कथित जबरन धर्मांतरण केस में बड़ा मोड़ सामने आया है। इस मामले की मुख्य महिला आरोपी निदा खान की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में उनके पति ने नासिक की एक पारिवारिक अदालत में उनके खिलाफ तलाक की याचिका दायर की है, जिसके बाद अदालत ने याचिका पर सुनवाई के लिए निदा खान को समन जारी किया है।

nida khan

नासिक TCS मामले में मुख्य आरोपी निदा खान (File Photo)

22 अगस्त को जारी हुआ समन

पारिवारिक अदालत ने तलाक याचिका पर संज्ञान लेते हुए 22 अगस्त को समन जारी किया। अदालत ने निदा खान या उनके वकील को 16 अक्टूबर को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट के समक्ष पेश होने का आदेश दिया है। पति की ओर से दायर याचिका में विवाह समाप्त करने का अनुरोध किया गया है।

End of Feed