शहर

Murder News: अयोध्या में सनसनीखेज वारदात, नागा साधु की गला दबाकर हत्या

अयोध्या में एक नागा साधु की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। मृतक के गले पर एक गहरा निशान भी मिला है। मौके पर पुलिस और फोरेंसिक की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। मंदिर परिसर से एक संदिग्ध भी फरार है।

Image

अयोध्या में नागा साधु की हत्या (सांकेतिक फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  • नागा साधु की हत्या
  • गले पर मिले निशान
  • हत्या का संदिग्ध फरार

Ayodhya Sadhu Murder : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। हनुमानगढ़ी मंदिर में एक नागा साधु की गला दबाकर हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में सनसनी मच गई है। हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई है। घटनास्थल पर फोरेंसिक की टीम भी मौजूद है। पुलिस को मृतक के गले पर एक गहरा निशान भी मिला है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। परिसर से एक संदिग्ध भी फरार है।

परिसर का सीसीटीवी बंद

यह घटना राम जन्मभूमि थाना के कटरा चौकी क्षेत्र के हनुमान गढ़ी मंदिर की है, जहां राम सहारे दास शिष्य दुर्बल दास की किसी ने गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक की उम्र 44 साल बताई गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मंदिर परिसर में सीसीटीवी भी लगे हुए हैं, जिन्हें बंद पाया गया है। पुलिस को परिसर में रह रहे ऋषभ शुक्ला पर संदेह है। ऋषभ शुक्ला

हनुमानगढ़ी में दूसरी वारदात

अयोध्या के हनुमानगढ़ी क्षेत्र में कुछ दिनों के अंतराल में हुई यह दूसरी ऐसी घटना है। इससे कुछ दिन पहले इस क्षेत्र में एक नागा साधु ने आत्महत्या कर ली थी। आज यहां फिर से एक नागा साधु की जान चली गई है। पुलिस और फोरेंसिक की टीम मामले की जांच कर रही है। साथ ही फरार संदिग्ध की भी तलाश जारी है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article