Murshidabad: जियागंज में देर रात हंगामा, लेनिन की मूर्ति के साथ तोड़फोड़; सियासी आरोप-प्रत्यारोप शुरू

मुर्शिदाबाद के जियागंज इलाके में कुछ लोगों ने लेनिन की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोग नारे लगाते हुए और तोड़फोड़ करते हुए दिख रहे हैं। घटना के बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू हो गए हैं।

Murshidabad Lenin Statue Vandalism: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के जियागंज इलाके में लेनिन की मूर्ति तोड़े जाने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर मूर्ति को नुकसान पहुंचाया। इस दौरान आरोपियों ने नारेबाजी भी की। पुलिस के अनुसार आरोपियों की अभी पहचान नहीं हो सकती है। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है।

lenin statue

मुर्शिदाबाद में लेनिन की मूर्ति तोड़ने का मामला

रात के अंधेरे में तोड़फोड़

यह घटना श्रीपत सिंह कॉलेज के सामने स्थित जियागंज-अजीमगंज नगर पालिका के वार्ड नंबर 2 में मंगलवार रात करीब 10:30 बजे हुई। इस घटना का एक वीडियो क्लिप सामने आया है, जिसमें कुछ लोग मूर्ति को नुकसान पहुंचाते हुए नजर आ रहे हैं, वीडियो में लोग जय श्री राम के नारे लगाते हुए भी दिख रहे हैं। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

End of Feed