मुंगेर लोकसभा चुनाव: ललन सिंह और अनीता देवी के बीच कड़ा मुकाबला, किसके सिर सजेगा ताज?

Munger Lok Sabha Election: बिहार की मुंगेर लोकसभा सीट पर जदयू नेता ललन सिंह चौथी बार चुनाव मैदान में उतरे हैं। उनका मुकाबला राजद की उम्मीदवार अनीता देवी से है।

Munger Lok Sabha Election: बिहार की मुंगेर लोकसभा सीट (Munger Lok Sabha Seat) अहम सीटों में से एक है। इस सीट से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पार्टी के दिग्गज नेता राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह (Lalan Singh) चौथी बार ताल ठोक रहे हैं। ललन सिंह ने इस सीट से दो बार जीत दर्ज की है। पहली बार 2009 और दूसरी बार 2019 में ललन सिंह को यहां से जीत मिली थी। इस बार भी वह चुनाव मैदान में उतरे। इस बार मुंगेर लोकसभा सीट पर काफी दिलचस्प मुकाबला है, क्योंकि राजद ने यहां से बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी (Anita Devi) को चुनाव मैदान में उतारा है। बता दें कि बाहुबली अशोक महतो (Ashok Mahto) ने 62 साल की उम्र में इस सीट से चुनाव लड़ने के लिए अनीता देवी से शादी की, जिसके बाद राजद ने अनीता देवी को मुंगेर से अपना प्रत्याशी बनाया। बता दें कि नए परिसीमन के बाद 2009 के बाद से मुंगेर भूमिहार बाहुल्य सीट बन गया। इस सीट पर भूमिहार वोटर्स का अच्छा खासा वर्चस्व है। ऐसे में राजद ने अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी को टिकट देकर इस सीट पर जातिवाद का एंगल बनाया है। हालांकि, राजद का जातिवाद एंगल काम किया है या नहीं इसका फैसला तो मतगणना के बाद ही होगा। मुंगेर लोकसभा सीट पर चौथे चरण में 13 मई को वोटिंग हुई थी। माना जा रहा है कि मुंगेर लोकसभा सीट पर ललन सिंह और अनीता देवी के बीच सीधी टक्कर है।

Munger lok sabha election

फाइल फोटो।

मुंगेर लोकसभा सीट से उम्मीदवार कौन-कौन हैं?

मुंगेर लोकसभा सीट (Munger Lok Sabha Seat) से जदयू ने वर्तमान सांसद और पार्टी के दिग्गज नेता ललन सिंह को उम्मीदवार बनाया। वह अब तक दो बार सांसद रहे हैं। अगर इस बार जीतते हैं तो तीसरी बार सांसद बनेंगे। वहीं, उनका मुकाबला राजद उम्मीदवार अनीता देवी से है। बसपा ने भी इस सीट अपना उम्मीदवार उतारा है। बसपा ने कुमार नवनीत हिमांशु को टिकट दिया है। इसके साथ ही कई अन्य पार्टियों से भी उम्मीदवार यहां से चुनाव लड़े हैं।

End of Feed